• Tue. Oct 27th, 2026

पंजाब के इन स्कूलों में छुट्टियां, आदेश जारी

जालंधर 28 जनवरी 2025 : अमृतसर में बाबा साहिब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा की बेअदबी को लेकर आज पंजाब के कई जिलों में बंद का ऐलान किया गया है। 28 जनवरी को जालंधर, लुधियाना, फगवाड़ा, नवांशहर, होशियारपुर और मोगा में बंद का आह्वान किया गया है।

बंद के आह्वान के कारण इन शहरों के कई निजी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई हैं। यह निर्णय छात्रों और स्कूलों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। जालंधर में इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, गुरु अमरदास स्कूल समेत कई निजी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।

गौरतलब है कि गणतंत्र दिवस के दिन अमृतसर के हेरिटेज स्ट्रीट पर एक युवक ने हथौड़े से बाबा साहेब की प्रतिमा को तोड़ने की कोशिश की थी। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। संदिग्ध की पहचान धरमकोट निवासी आकाश सिंह के रूप में हुई है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भी इस मामले में सख्त कार्रवाई के आदेश जारी किए हैं।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *