• Sat. Aug 29th, 2026

पंजाब सरकार ने बच्चों की सुरक्षा के लिए ‘सेफ स्कूल व्हीकल’ अभियान किया तेज, नियमों के पालन पर विशेष जोर

12 जुलाई 2026 :  पंजाब सरकार ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ‘सेफ स्कूल व्हीकल’ अभियान को और तेज कर दिया है। इस अभियान के तहत स्कूल वाहनों की फिटनेस, सुरक्षा मानकों और निर्धारित नियमों के पालन की व्यापक जांच की जा रही है।

सरकार के निर्देश पर परिवहन विभाग, पुलिस और संबंधित प्रशासनिक टीमें संयुक्त रूप से स्कूल बसों और अन्य स्कूल वाहनों का निरीक्षण कर रही हैं। जांच के दौरान वाहनों के दस्तावेज, फिटनेस सर्टिफिकेट, फायर सेफ्टी उपकरण, स्पीड गवर्नर, जीपीएस, सीसीटीवी और अन्य सुरक्षा मानकों की जांच की जा रही है।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन संचालकों और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अभियान का उद्देश्य बच्चों को सुरक्षित और नियमों के अनुरूप परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना है।

पंजाब सरकार ने अभिभावकों से भी अपील की है कि यदि किसी स्कूल वाहन में सुरक्षा संबंधी खामियां दिखाई दें तो इसकी सूचना संबंधित विभाग को दें। सरकार का कहना है कि विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *