• Tue. Oct 27th, 2026

Punjab: लंबे इंतजार के बाद हवाई यात्रियों को मिली राहत, जानें पूरी खबर

जालंधर 10 सितंबर 2025 : आदमपुर से गाजियाबाद (हिंडन) होकर नांदेड़ और बेंगलूर जाने वाली स्टार एयर की उड़ानें लगभग 3 हफ्तों से बंद थीं। आखिरी उड़ान 22 अगस्त को संचालित हुई थी, इसके बाद सेवाएं लगातार रद्द रहीं।

लंबे इंतजार के बाद अब यात्रियों के लिए राहत की खबर है। स्टार एयर अपनी उड़ान सेवाएं आदमपुर एयरपोर्ट से 10 सितम्बर से दोबारा शुरू कर रही है। यात्रियों ने उड़ानों के फिर से शुरू होने पर खुशी जताई है और उम्मीद जताई है कि आगे शैड्यूल नियमित रहेगा, जिससे दोआबा और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को दिल्ली, नांदेड़ और बेंगलूर की यात्रा में आसानी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *