• Sun. Nov 22nd, 2026

कोर्ट में पेशी के लिए आया कैदी फरार,पुलिस की परेशानी बढ़ी

लुधियाना 20 अगस्त 2024 : लुधियाना में एक कैदी पुलिस की गिरफ्त से फरार हो गया। आरोपी की पहचान राहुल के रूप में हुई है, जिसे आर्म्स एक्ट के तहत नामजद किया गया था। पुलिस द्वारा इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।  

जानकारी के अनुसार सी.आई.ए. 2 की पुलिस ने राहुल नामक युवक को आर्म्स एक्ट में नामजद किया था। इसी मामले में पुलिस उसे पेशी के लिए कोर्ट लेकर आई थी। पेशी से लौटते वक्त राहुल ने अचानक पुलिसकर्मी को धक्का दिया और मौके से फरार होने में कामयाब हो गया। इस घटना के बाद पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश की जा रही है। इस संबंध में थाना डिवीजन नंबर 7 में केस दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *