• Fri. Dec 5th, 2025

हरियाणा से रोहिंग्या मुसलमानों को भगाने की तैयारी, खुफिया एजेंसी की जांच

हरियाणा 25 दिसंबर 2024 नायब सैनी सरकार प्रदेश में बसे रोहिंग्या मुसलमानों को बाहर निकालने की तैयारी में है। इसके लिए पुलिस और खुफिया एजेंसियों इनकी पहचान में जुटी हुई है। पुलिस की टीमें लगातार झुग्गी-झोपड़ियों में जाकर इनकी पहचान से जुड़े कागजात देख रहीं हैं। वहीं बीजेपी सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए इस कार्रवाई का प्रचार तक कर रही है। इसमें सीधे तौर पर कांग्रेस और उनके शीर्ष नेतृत्व को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है।

दिल्ली बॉर्डर पर भी बढ़ाई सख्ती 

भाजपा का आरोप है कि प्रदेश में जब कांग्रेस की सरकार थी तो रेवाड़ी, नूंह, महेंद्रगढ़ और फरीदाबाद में बांग्लादेश से आए रोहिंग्या मुसलमानों को बसाया गया था। खुफिया एजेंसियों ने अलर्ट दिया है कि ये रोहिंग्या प्रदेश में अपराध और देश विरोधी गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं। इसके बाद सरकार ने दिल्ली से सटे जिलों में पुलिस और CID को अलर्ट रहने के लिए कहा है। इसके साथ ही दिल्ली में कार्रवाई के बाद रोहिंग्याओं के हरियाणा आने की संभावना पर बॉर्डर पर चौकसी बढ़ा दी गई है। सरकार ने इसके लिए 12 जनवरी 2025 तक की डेडलाइन तय की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *