14 अप्रैल 2026 : कोकणवासियों की पसंदीदा दादर-रत्नागिरी पैसेंजर ट्रेन को फिर से दादर से शुरू करने की दिशा में रेलवे प्रशासन ने कदम बढ़ाए हैं। रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw ने इस सेवा की ऑपरेशनल फिजिबिलिटी (व्यवहार्यता) जांच के आदेश दिए हैं।
यह फैसला Ravindra Waikar द्वारा उठाई गई मांग के बाद लिया गया है। कोरोना काल (2020) में तकनीकी कारणों और लोकल ट्रेनों पर असर के चलते इस सेवा को दादर से हटाकर दिवा से शुरू किया गया था।
अब रेलवे मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि अंतिम निर्णय से पहले प्लेटफॉर्म उपलब्धता, टाइम टेबल, तकनीकी चुनौतियों और लोकल सेवाओं पर असर जैसे सभी पहलुओं का विस्तृत अध्ययन किया जाएगा। फिलहाल इस प्रक्रिया की कोई तय समय सीमा नहीं रखी गई है।
