• Mon. Aug 31st, 2026

पंजाब में बिजली कटौती, इन क्षेत्रों में सुबह 9 से शाम 5 बजे तक रहेगा पावरकट

फिरोजपुर, 8 दिसंबर 2024 : पंजाब के फिरोजपुर में कल यानी 9 दिसंबर को लंबा बिजली कट लगने वाला है। 66 केवी बिजली घर की जरूरी मेंटेनेंस के कारण, शहर के कई इलाकों में सुबह 9 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी।

एस.डी.ओ. पावरकाम सिटी फिरोजपुर, इंजीनियर अमनदीप सिंह ने इस बारे में जानकारी दी कि 11 केवी फीडर से जुड़े फिरोजपुर शहर के दिल्ली गेट, धवन कॉलोनी, जिला परिषद, सेंट्रल जेल, बगदादी गेट, माल रोड, शहीद उधम सिंह चौक, मलवाल रोड, रेलवे स्टेशन और सेंट्रल जेल सहित अन्य क्षेत्रों में बिजली की सप्लाई बंद रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *