• Sun. May 31st, 2026

हरियाणा में एक साथ 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड, जानें क्या है बड़ी वजह

करनाल 31 मई 2026 : सरकारी अस्पताल के कैदी वार्ड से पंजाब के खरड़ निवासी अपराधी गुरजीत सिंह के फरार होने के मामले में एस.पी. नरेंद्र बिजारनिया ने सख्त एक्शन लिया है। ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर 6 पुलिसकर्मियों ई. एच.सी. संदीप, सिपाही प्रदीप, सुमित, गोवर्धन, अमित और अंकित को सस्पैंड कर दिया है।

ये सभी पुलिसकर्मी उस वक्त अस्पताल में मौजूद थे जब गुरजीत सिंह तीसरी मंजिल से हथकड़ी खोलकर फरार हो गया। 2 मिनट के लिए बिजली गुल हुई थी, इतनी ही देर में वह फरार हो गया था। इसके बाद तुरंत उसकी तलाश शुरू हुई लेकिन कोई सफलता नहीं मिली थी। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें भी लगाई गईं लेकिन अब तक उसका सुराग नहीं मिला है। गुरजीत सिंह तरावड़ी के एक पैट्रोल पम्प पर फायरिंग और लूट के प्रयास के मामले में वांटेड था। इसके अलावा वह करनाल, कुरुक्षेत्र, सोनीपत और पलवल जिलों में पैट्रोल पम्प लूट की 5 वारदातों में भी शामिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *