• Mon. Jul 6th, 2026

पुलिस के हाथ लगी सफलता, व्यक्ति के खिलाफ मामला किया दर्ज

लुधियाना ,28 दिसंबर, 2024: दुगरी इलाके में पुलिस द्वारा की गई छापेमारी में हेरोइन के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस  के अनुसार, 27 दिसंबर 2024 को एसआई मोहन सिंह और उनकी टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की। जब पुलिस पार्टी एनएच पेट्रोल पंप के पास पहुंची, तो उन्होंने एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा।
पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली, जिसमें उसके पास से 63 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान कमलप्रीत सिंह के रूप में हुई है, जो नवां पंजाब माता नगर, ज्वाड़ी, लुधियाना का रहने वाला है और फिलहाल किराए पर दुगरी मे रहता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले की आगे जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *