• Wed. Jul 22nd, 2026

पुलिस ने होमगार्ड कर्मचारी को किया गिरफ्तार

1 जुलाई लुधियाना : थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस ने होमगार्ड के कर्मचारी को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं के अधीन मामला दर्ज किया है। पंजाब होमगार्ड कर्मचारी कुलविंदर सिंह पर ब्रोस्टल जेल के हेडवार्डन हरजीत सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ है। उक्त होमगार्ड कर्मचारी पर आरोप लगा है कि वह जेल के बंदीयों को मोबाइल उपलब्ध कराता था और उसके बदले में यू.पी.आई. के माध्यम से पैसे लेता था। पुलिस ने एक मोबाइल भी बरामद किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *