• Tue. Aug 25th, 2026

जालंधर में फाटक टूटने से लोगों की जान पर संकट, जानें मौके की पूरी स्थिति

जालंधर 16 सितंबर 2025 टैंपों की टक्कर से गुरुनानक पुरा फाटक टूट गया जिसके चलते अस्थायी प्रबंध करके ट्रेनों को निकाला गया। हादसा शाम के समय हुआ। बताया जा रहा है कि गुरु नानक पुरा फाटक पर एक टैम्पो चौगिट्टी की तरफ से आ रहा था और लाडोवाली रोड की तरफ जा रहा था। 

कर्मचारियों द्वारा ट्रेन आने के चलते फाटक बंद किया जा रहा, इसी दौरान टैंपों की फाटक के साथ टक्कर हो गई, जिससे फाटक टूट गया। ट्रेनों को निकालने के लिए कर्मचारियों द्वारा अस्थाई तौर पर रॉड इत्यादि लगाकर रास्ता बंद किया गया और ट्रेनों को निकाला गया। घटना को लेकर जी.आर.पी. थाने द्वारा कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *