• Sat. Oct 24th, 2026

लुधियाना के लोग 15 घंटे तक रहे परेशानी में, जानें क्या है मामला

लुधियाना,1 फरवरी, 2025 : लुधियाना के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
दरअसल, गत वीरवार की देर रात को स्थानीय राहों रोड स्थित गहलेवाल गांव से कैलाश नगर रोड साइड पर ड्राइव कर रहे तेज रफ्तार कार सवार चालक ने रात करीब साढ़े 11 बजे इलाके में लगे बिजली के खंभे में जोरदार टक्कर मार दी जिसके कारण जहां बिजली के भारी भरकम खंभे सहित लोहे का एंगल टूट कर गिरने से गाड़ी की छत फट गई, वही गाड़ी का बंपर भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। रणवीर सिंह ने बताया कि तेज रफ्तार गाड़ी चालक ने अपनी गाड़ी पर पुरी तरह से कंट्रोल खो दिया जिसके कारण यह भयानक हादसा घटित हुआ है। उन्होंने कहा गनीमत रही कि गाड़ी की पिछली सीट पर कोई पारिवारिक सदस्य नहीं बैठा हुआ था जिसके कारण जानलेवा हादसा होने से बचाव हो गया है।

क्या कहते हैं अधिकारी
मामले को लेकर पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन सुंदर नगर डिवीजन के एक्सियन जगमोहन सिंह जंडू ने संभावना व्यक्त की है कि हादसे के दौरान कार सवार चालक कथित तौर पर नशा किया हुआ था जिसके कारण चालक का गाड़ी से संतुलन बिगड़ गया। उन्होंने बताया कि बिजली विभाग द्वारा सुरक्षा के लिहाज से इलाके की बिजली बंद कर दी और टूटे हुए खंभे को बदलकर नए खंभा लगा दिया है उन्हें बताया कि करीब 15 घंटे तक इलाके में बिजली प्रभावित रही और हादसे के कारण पावर कॉम को 25000 के करीब का आर्थिक नुकसान हुआ है जिसकी भरपाई के लिए गाड़ी के दस्तावेज और गाड़ी को कब्जे में ले लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *