• Tue. Oct 27th, 2026

लुधियाना के इस क्षेत्र में दहशत, डर के साए में महिलाएं घरों में कैद

लुधियाना 13 अगस्त 2025 : शहर में दिन दिहाड़े बड़ी घटना सामने आई है, जहां घर के बाहर बैठी महिलाओं को निशाना बनाया गया। मिली जानकारी के अनुसार, थाना पीएयू के अधीन आते गांव जैनपुर में घर के बाहर बैठी 2 महिलाओं से घर का रास्ता पूछने के बहाने झपटा मारकर सोने की बालियां लूट ली गई। 

बताया जा रहा है कि, इस दौरान 2 आरोपी मोटरसाइकिल पर आए और महिला की बालियां छीनकर फरार हो गए। उक्त मामले बारे जानकारी देते हुए जांच अधिकारी थानेदार लखबीर सिंह ने बताया कि पुलिस को जैनपुर की रहने वाली महिला सुरेंद्र पाल कौर ने शिकायत दर्ज करवाई है कि मंगलवार को वह अपने घर के बाहर अपनी रिश्तेदार महिला के साथ बैठी बातें कर रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर 2 युवक आए जो किसी के घर का पता पूछने लगे। इस दौरान बात करते-करते उक्त लुटेरे द्वारा महिला के कानों में पहनी सोने की बालियां झपटकर मौके से फरार हो गए। जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *