• Mon. Oct 26th, 2026

जालंधर के बैंक में हड़कंप, भारी पुलिस बल तैनात

जालंधर 07 मई 2025 : शहर के नामदेव चौक के पास स्थित कोपर्रेटिव बैंक आज हड़कंप मच गया। इस दौरान बैंक से घायलों को स्टेचर पर बाहर लाया गया। बता दें कि बैंक में कोई हादसा नहीं हुआ है बल्कि के नामदेव चौक के पास आज मॉक ड्रिल करवाई गई। इस मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात रही। वहीं मौके पर बैंक से घायलो स्टेचर पर डालकर बाहर लाते हुए भी दिखाया गया। 

गौरतलब है कि, जालंधर के डीसी हिमांशु अग्रवाल ने लोगों से अपील की है कि ब्लैक आउट के दौरान सारयन की आवाज सुनकर घबराना नहीं है, बल्कि अपने आप को सुरक्षित स्थान पर ले जाना है। बता दें कि, मॉक ड्रिल में जानकारी दी जा रही है कि एयर लिफ्ट के दौरान कैसे अपने आपको बचाया जा सकता है। वहीं डीसी ने अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई के भी आदेश दिए हैं।

पहलगाम अटैक के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बाद पंजाब भर में 7 मई को मॉक ड्रिल की जा रही है। इसी के तहत जिला जालंधर के भगत नामदेव चौक में प्रशासन की तरफ से मॉक ड्रिल करवाई गई। वहीं रात 8 से 9 बजे  ब्लैकआउट अभ्यास रहेगा, जिसके दौरान सभी क्षेत्रों की लाइटें बंद रहेंगी तथा जिलावासियों से भी अनुरोध है कि वे इस दौरान अपने घरों में इनवर्टर या जनरेटर बंद रखें। यदि किसी कारणवश उन्हें लाइटें जलानी ही पड़े तो उन्हें अपनी लाइटें इस प्रकार चलानी चाहिए कि उनकी रोशनी खिड़की या दरवाजे से बाहर न जाए। इसके अलावा सी.सी.टी.वी. कैमरे की लाइटें, जो अंधेरा होने पर स्वचालित रूप से चालू हो जाती हैं, उन्हें भी इस दौरान बंद कर देना चाहिए, ताकि क्षेत्र पूरी तरह से अंधेरा दिखाई दे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *