• Fri. Jul 17th, 2026

काजी मंडी में ऑपरेशन ईगल: 300 से अधिक मुलाजिमों ने घेरा एरिया

21 जून पंजाब: नशे के लिए बदनाम जालंधर के काजी मंडी में शुक्रवार सुबह पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने भारी पुलिस फोर्स के साथ छापा मारा। पुलिस की अचानक छापेमारी से इलाके में हड़कंप मच गया। 

पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने बताया कि नशे के खिलाफ उन्होंने काजी मंडी में ऑपरेशन ईगल चलाया गया है। इस दौरान 300 के करीब मुलाजिमों ने काजी मंडी सहित आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया। पुलिस को नशे के बिकने के लगातार इनपुट मिल रहे थे, इसी लिए सुबह-सुबह कार्रवाई की। अभी छापेमारी चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *