• Fri. Jul 31st, 2026

जेल में मुलाकात के बहाने हवालाती को दी Smack, पुलिस को यूं दिया चकमा

जींद 05 जून 2025 : सिविल लाइन थाना पुलिस ने एक युवक पर जेल में बंद आरोपी को स्मैक देने के आरोप में मामला दर्ज किया है। जेल उप अधीक्षक बीरेंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि हवालाती बंदी कुलदीप निवासी लिजवाना खुर्द थाना जुलाना हत्या के मामले में जिला कारागार में बंद है।

तीन जून को बंदी कुलदीप से मुलाकात के लिए अनुज निवासी रोहतक आया। लक्की वासी लिजवाना खुर्द की ओर से हवालाती बंदी के कपड़े अंदर दिए जा रहे थे तो उसी दौरान बाहरी मुलाकात ड्यूटी पर तैनात कर्मी ने कपड़ों की तलाशी ली तो स्मैक की दो पुड़ियां मिली। पूछताछ की तो नाम लक्की वासी लिजवाना खुर्द बताया। लक्की ने अनुज पुत्र अनिल कुमार निवासी बरसी नगर, जींद चौक, रोहतक के नाम से मुलाकात लिखवाई और आधार कार्ड अनुज का दिखाया। पाउडर का वजन पर 5.51 ग्राम और 6.09 ग्राम पाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed