• Tue. Sep 1st, 2026

सुखराज सिंह को NIA ने भेजा नोटिस

पंजाब 17 सितम्बर 2024 : बहबलकलां इंसाफ मोर्चा के नेता सुखराज सिंह को लेकर अहम खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार एन.आई.ए. ने सुखराज सिंह को तलब किया है। उन्हें पूछताछ के लिए 19 सितंबर को दिल्ली बुलाया गया है। हालांकि इसे लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है कि उन्हें किस वजह से बुलाया गया है। इसे लेकर सुखराज सिंह ने खुद पुष्टि की है कि एन.आई.ए. ने  उन्हें नोटिस मिला है। उन्होंने बताया कि वह इस पूछताछ में शामिल होंगे।         

गौतरलब है कि 14 अक्टूबर 2015 को बहबलकलां में बरगाड़ी बेअदबी मामले के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस द्वारा गोलीबारी की गई थी। इसमें 2 सिख प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई थी। इस मामले को लेकर सुखराज सिंह द्वारा इंसाफ की मांग की जा रही है।    

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed