• Thu. Oct 29th, 2026

New Year: Manu Bhaker को मिलेगा खेल रत्न सम्मान

हरियाणा 2 जनवरी 2025 : हरियाणा की इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। पेरिस ओलंपिक में दो ओलंपिक पदक जीतने वाली भारत की महिला निशानेबाज मनु भाकर को नए साल पर बड़ी खुशखबरी मिली है।मनु भाकर सहित चार खिलाड़ियों को खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसका ऐलान आज खेल मंत्रालय द्वारा किया गया है। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू 17 जनवरी को राष्ट्रपति भवन में विजेताओं को सम्मानित करेंगी। बता दें कि मनु और गुकेश के अलावा भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और पैरालंपियन प्रवीण कुमार को भी खेल रत्न पुरस्कार दिया जाएगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *