• Tue. Oct 27th, 2026

कर्नल बाठ केस में नया मोड़, जांच CBI को सौंपी गई

चंडीगढ़ 16 जुलाई 2025 : कर्नल बाठ से मारपीट के मामले से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। इस मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने फैसला सुनाते हुए जांच सी.बी.आई. को सौंपने के आदेश दिए हैं। आपको बता दें कि पहले इस मामले की जांच चंडीगढ़ पुलिस को सौंपी गई थी। हाईकोर्ट ने माना कि चंडीगढ़ पुलिस इस मामले की निष्पक्ष और प्रभावी जांच करने में असफल रही है।  हाईकोर्ट के इस फैसले की कर्नल बाठ की पत्नी ने सराहना करते हुए कहा कि अदालत का ये फैसला राहत देने वाला है। उन्हें उम्मीद है कि सी.बी.आई. जांच से पूरी सच्चाई सामने आएगी।

गौरतलब है कि 13-14 मार्च की रात को भारतीय सेना के कर्नल पुष्पिंदर सिंह बाठ अपने बेटे के साथ पटियाला के राजिंदरा अस्पताल के पास पहुंचे थे। परिवार का आरोप है कि पंजाब पुलिस के जवानों ने बिना किसी कारण के पुष्पिंदर सिंह और उनके बेटे की मारपीट की, जिससे कर्नल पुष्पिंदर सिंह और उनका बेटा घायल हो गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *