• Tue. Oct 27th, 2026

पंजाब के इस इलाके में मिली मिसाइल, मची अफरा-तफरी

आदमपुर 12 मई 2025 : आदमपुर के निकटवर्ती गांव चूहड़वाली में मार्कफेड की कैनरी के स्टोर में बिना चली मिसाइल मिलने से हाहाकार मच गई और लोग सहम गए।  प्राप्त जानकारी के अनुसार मार्कफेड कैनरी चूहड़वाली में शुक्रवार और शनिवार की रात को आदमपुर व आसपास के इलाकों में जो धमाके सुनाई दिए थे उनमें एक मिसाइल मार्कफेड कैनरी के जेनरेटर रूम में जाकर गिरी। इसका पता मार्कफेड कैनरी में शनिवार और रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को जब कैनरी खुली तो कर्मचारियों ने जेनरेटर रूम में जाकर देखा तो वहां छत फाड़ कर मिसाइल गिरी हुई थी।  

इस पर कर्मचारियों ने इसकी सूचना अपने उच्च अधिकारियों को दी। उच्च अधिकारियों ने मौका देखने के बाद इसकी सूचना डी.एस.पी. सब-डिवीजन आदमपुर कुलवंत सिंह को दी, जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने तुरंत मौके पर पहुंच कर एयरफोर्स व आर्मी के उच्च अधिकारियों को ये सूचना दी।  

सूचना मिलने पर वायुसेना और आर्मी के जवान मौके पर पहुंचे और दोपहर करीब दो बजे मिसाइल को निष्क्रिय कर दिया। उच्च अधिकारियों ने बताया कि यह बहुत सौभाग्य की बात है कि यह मिसाइल फटी नहीं, क्योंकि अगर मिसाइल फट जाती तो काफी नुकसान हो सकता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *