• Tue. Jan 27th, 2026

पटियाला के वार्ड 34 और 40 में हंगामा, BJP ने लगाए गंभीर आरोप

पटियाला  21 दिसंबर 2024 : पंजाब में नगर निगम चुनाव वोटिंग चल रही है। इसी बीच जबरदस्त हंगामे की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार पटियाला के 34 व 40 नंबर वार्ड में जबरदस्त हंगामा हुआ है। बताया जा रहा है कि 34 नंबर वार्ड में चल रही वोटिंग के बीच गंभीर आरोप लगे हैं। भाजपा द्वारा आरोप लगाए गए हैं कि पोलिंग बूथ पर जाली वोटें पड़ रही हैं। वहीं एस.एस.पी. का बयान भी सामन आया है कि यहां पर कोई जाली वोट नहीं पड़ रही है। यहां वोटिंग प्रक्रिया वीडियोग्राफी द्वारा की जा रही है। उधर, यह भी जानकारी सामने आई है कि पटियाला के वार्ड नंबर 34 में भाजपा के उम्मीदवार सुशील नैयर ने खुद पेट्रोल पर डालने की कोशिश भी की है। 

वहीं 40 नंबर बार्ड में दो पक्षों जबरदस्त झड़प हुई है। दोनों पक्षों के बीच ईंटें और रोड़े चले हैं। इस दौरान एक सी.आर.पी.एफ. के जवान के घायल हुआ है। वोटिंग वाली जगह पुलिस प्रशासन भी मौजूद है। वहीं पंजाब के 5 नगर निगमों में सुबह 7 बजे मतदान जारी है। इनमें जालंधर, लुधियाना, अमृतसर, पटियाला और फगवाड़ा शामिल हैं। मतदान शाम 4 बजे तक होगा। वोटिंग खत्म होते ही काउंटिंग होगी और नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *