• Tue. Sep 1st, 2026

अमेरिका भेजने के नाम पर व्यक्ति को ठगकर लाखों रुपये हड़पे

टांडा उड़मुड़ 04 सितम्बर 2024 : टांडा पुलिस ने एक युवक को अमरीका भेजने का झांसा के कर लाखों की ठगी करने वाले व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना प्रमुख गुरिंदर जीत नागरा ने बताया कि पुलिस ने जगजीत सिंह पुत्र मंगल सिंह निवासी गांव कल्याणपुर के बयान पर प्रेम सिंह निवासी चौलांग के खिलाफ यह मामला दर्ज किया है| जगजीत सिंह ने आरोप लगाया कि प्रेम सिंह ने उसके पोते बिक्रमजीत सिंह को 19 लाख रुपये लेने के बावजूद अमेरिका भेजने की बजाय पहले दुबई और बाद में बैंकॉक भेज दिया गया | बाद में उसने उसकी रकम भी वापस नहीं की | आर्थिक अपराध शाखा और पुलिस उपाधीक्षक की जांच के बाद टांडा पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed