• Sat. Jul 25th, 2026

Amethi में टला बड़ा रेल हादसा, यूरिया से लदी मालगाड़ी के 7 डिब्बे पटरी से उतरे, ट्रैक क्षतिग्रस्त; कोई हताहत नहीं

अमेठी 25 जुलाई 2026 उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में सिन्दुरवा रेलवे स्टेशन के पास शनिवार सुबह यूरिया से लदी मालगाड़ी के सात डिब्बे पटरी से उतर गए, जिससे इंडोरामा उर्वरक संयंत्र तक रेल परिचालन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार यह घटना सुबह करीब पांच बजे की है। फैक्टरी और सिंदुरवा रेलवे स्टेशन के बीच मालगाड़ी के सात डिब्बे पटरी से उतर गए।

थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। उन्होंने कहा कि मरम्मत कार्य शुरू कर उर्वरक संयंत्र तक रेल परिचालन जल्द बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारी ने यह भी बताया कि लखनऊ–सुल्तानपुर रेलखंड पर ट्रेन के परिचालन पर इस हादसे का कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *