लुधियाना 30 मार्च 2026 : सुरक्षा की कार्यप्रणाली कमजोर होने के चलते चैकिंग के दौरान एक हवालाती से सफेद रंग का नशीला पाउडर व मोबाइल बरामद होने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
इस संबंधी सहायक सुपरिंटेंडेंट सुखपाल सिंह ने पुलिस को भेजी शिकायत में बताया कि हवालाती अभिषेक गौतम उर्फ काकू पुत्र नितिन गौतम की तलाशी लेने पर उसके पास से 14 ग्राम सफेद रंग का पाउडर व एक कीपैड मोबाइल बरामद किया गया। पुलिस जांच अधिकारी दिनेश कुमार ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पर एनडीपीएस, प्रिजन एक्ट की धारा का मामला दर्ज कर लिया।
