• Thu. Jul 2nd, 2026

श्री राधा बल्लभ एजेंसी में सेंधमारी : LED, टैबलेट और नगदी लेकर फरार चोर, दो संदिग्धों पर शक

लुधियाना 30 मार्च 2026 : शहर में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वे व्यापारिक प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने से बाज नहीं आ रहे। श्री राधा बल्लभ एजेंसी में शातिर चोरों ने शोरूम के केबिन का शीशा तोड़कर लाखों के सामान और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। आरोपी तरुण और दीपक है, जिसके बाद थाना डिविजन नंबर 6 की पुलिस ने मामले की तफ्तीश तेज कर दी है।

पुलिस को दिए बयान में फर्म के मालिक रोहित कुमार ने बताया कि 26 और 27 मार्च की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने उनकी एजेंसी को निशाना बनाया। चोर दुकान के अंदर दाखिल हुए और दफ्तर के केबिन का शीशा तोड़कर अंदर घुसे। चोरों ने बड़े ही आराम से पूरी दुकान को खंगाला और कीमती सामान समेट कर रफूचक्कर हो गए। पीड़ित के मुताबिक चोर दुकान से 2 LED टीवी, 1 ऑयल रूम हीटर, 1 सैमसंग टैबलेट, 1 ओप्पो रेनो मोबाइल फोन, दुकान के गल्ले में रखी करीब 40 हजार रुपये की नगदी चुरा ले गये।

दिलचस्प बात यह है कि चोरी की इस वारदात के बाद जब पीड़ित ने अपने स्तर पर पड़ताल और पूछताछ की, तो इसमें दो स्थानीय युवकों के नाम उभर कर सामने आए।  पीड़ित का दावा है कि इस चोरी की वारदात को तरुण कुमार और दीपक कुमार नामक युवकों ने अंजाम दिया है। पुलिस ने नामजद किए गए संदिग्धों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजकर चोरी का सामान बरामद कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *