• Tue. Oct 27th, 2026

पंजाब में बड़ा एनकाउंटर, गोलियों की आवाज से दहला इलाका

सुल्तानपुर लोधी 12 अगस्त 2025 : कपूरथला जिले के सुल्तानपुर लोधी कस्बे में आज दिन चढ़ते ही  पुलिस और एक गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हो गई। कपूरथला-सुल्तानपुर लोधी रोड पर गांव झल्लेवाला के पास हुई मुठभेड़ के दौरान एक गोली आरोपी के पैर में लगी। जिससे वह घायल हो गया। मीडिया से बात करते हुए एस.एस.पी. कपूरथला ने बताया कि पंजाब सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत कपूरथला पुलिस शरारती तत्वों के खिलाफ विशेष अभियान चला रही है। इसी कड़ी में कपूरथला पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है, जहां एक नामी गैंगस्टर को हल्की गोलीबारी के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है।

एस.एस.पी. ने बताया कि आज जब पुलिस पार्टी ने आरोपी को रोका और उससे पूछताछ शुरू की तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि पुलिस को कोई गोली नहीं लगी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की। जिसमें आरोपी को गोली लगी और वह घायल हो गया। पुलिस ने मौके से आरोपी की मोटरसाइकिल और घटना में इस्तेमाल की गई पिस्तौल भी बरामद कर ली है।

एस.एस.पी. कपूरथला गौरव तूरा ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि बलविंदर सिंह उर्फ बिल्ला नाम का यह कुख्यात गैंगस्टर सुल्तानपुर लोधी के जब्बोवाल गांव का रहने वाला था। उसके खिलाफ लगभग पांच अलग-अलग मामले दर्ज थे  जिनमें हत्या, हत्या का प्रयास और पुलिस पर फायरिंग के साथ-साथ कई अन्य मामले भी शामिल थे। उसे आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *