लुधियाना 16 सितंबर, 2026 : पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन में कॉन्ट्रैक्ट बेस पर काम करने वाले कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। ड्यूटी के दौरान हादसा होने पर पावरकॉम कर्मचारियों को मुआवजा देने को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।
विभाग की ओर से जारी नोटिफिकेशन में स्पष्ट किया गया है कि ड्यूटी के समय मौत होने पर कर्मचारियों को 35 लाख रुपये और हादसे के दौरान अपाहिज होने पर 10 लाख रुपये की वित्तिय सहायता मुहैया करवाई जाएगी।
पी. एस. ई. बी. इंप्लाइज फेडरेशन एटक के राज्य सचिव गुरप्रीत सिंह महदूदा ने जानकारी देते हुए बताया कि ड्यूटी के दौरान कर्मचारियों के साथ होने वाली दुर्घटना का सारा मेडिकल खर्च, दवाइयां, सर्जरी और मेडिकल टेस्ट आदि सरकार द्वारा उठाया जाएगा।

