• Thu. Apr 16th, 2026

महाराष्ट्र एमएलसी चुनाव : 9 सीटों पर 12 मई को मतदान, उम्मीदवारों में हलचल

मुंबई 16 अप्रैल 2026 : महाराष्ट्र विधान परिषद की खाली हो रही 9 सीटों के लिए चुनाव आयोग ने कार्यक्रम जारी कर दिया है। नामांकन 23 अप्रैल 2026 से शुरू होंगे और 12 मई 2026 को मतदान होगा, जबकि उसी दिन शाम 5 बजे मतगणना भी की जाएगी।

यह चुनाव उन 9 सदस्यों के कार्यकाल समाप्त होने के कारण हो रहा है, जिनका कार्यकाल 13 मई को खत्म हो रहा है, जिनमें उद्धव ठाकरे और शशिकांत शिंदे सहित कई प्रमुख नेता शामिल हैं।

विधानसभा में मौजूदा संख्या बल के आधार पर भाजपा को 5, शिंदे गुट की शिवसेना को 2, एनसीपी को 1 और एमवीए को 1 सीट मिलने की संभावना जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *