• Thu. Oct 22nd, 2026

हरियाणा से महाकुंभ के लिए महामना एक्सप्रेस शुरू

हरियाणा 27 दिसंबर 2024 : हरियाणा में रेलयात्रियों के लिए गुड न्यूज सामने आई है। भारतीय रेलवे ने कुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को खास सौगात दी है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों उद्घाटित पहली ट्रेन महामना एक्सप्रेस अब वाराणसी से रोहतक तक संचालित होगी। इस ट्रेन का रोहतक तक विस्तार होने से श्रद्धालुओं को महाकुंभ मेले में आने में आसानी होगी।

नार्दन रेल के लखनऊ मंडल के डीआरएम एसएम शर्मा ने बताया कि लखनऊ कैंट स्टेशन से नई दिल्ली के बीच सफर करने वाली इस ट्रेन के स्टेशन में 17 जनवरी (रोहतक तक) से विस्तार किया जाएगा। साथ ही, डिब्बों की संख्या भी बढ़ाकर 16 से 21 की जाएगी। बढ़ाए गए 5 डिब्बों में जनरल, स्लीपर और वातानुकूलित श्रेणी के होंगे। उन्होंने बताया कि महाकुंभ मेले की तैयारियों का जायजा लेने वाराणसी आया हूं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *