29 जून 2026 : लुधियाना में बुद्ध नाला के पास चांद सिनेमा क्षेत्र में बन रहा नया पुल अभी पूरी तरह तैयार नहीं हुआ है, लेकिन लोग इसका इस्तेमाल करना शुरू कर चुके हैं। अधूरे पुल पर आवाजाही से यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। 29 जून 2026 :लुधियाना में बुद्ध नाला के पास चांद सिनेमा क्षेत्र में बन रहा नया पुल अभी पूरी तरह तैयार नहीं हुआ है, लेकिन लोग इसका इस्तेमाल करना शुरू कर चुके हैं। अधूरे पुल पर आवाजाही से यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
इस पुल का निर्माण ट्रैफिक दबाव कम करने और शहर की कनेक्टिविटी बेहतर करने के लिए किया जा रहा है। इसे 31 मई तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन काम अभी बाकी है और अधिकारियों के अनुसार इसे पूरा होने में करीब 15 दिन और लग सकते हैं।
अधूरे काम के बावजूद वाहन चालक कर रहे इस्तेमाल
जानकारी के अनुसार, पुल पर अभी सड़क की अंतिम परत (कारपेटिंग), लाइट लगाने और कुछ अन्य काम बाकी हैं। इसके बावजूद वहां बैरिकेड या “काम जारी है” जैसे चेतावनी बोर्ड नहीं लगाए गए, जिससे लोग आसानी से पुल पर पहुंच रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय बिना रोशनी के पुल का इस्तेमाल करना जोखिम भरा हो सकता है। कई यात्रियों ने बताया कि पुल शुरू होने से उनका समय बचेगा, लेकिन पूरी सुरक्षा व्यवस्था के बाद ही इसे आम लोगों के लिए खोलना चाहिए।
ट्रैफिक राहत के लिए बनाया जा रहा पुल
यह पुल शहर की यातायात समस्या कम करने के उद्देश्य से बनाया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, इसके शुरू होने से जीटी रोड पर दबाव कम होगा और लोगों को सीधे सर्विस लेन से शहर की ओर जाने में सुविधा मिलेगी।
प्रशासन ने जल्द पूरा करने की बात कही
क्षेत्रीय विधायक ने बताया कि कुछ अंतिम कार्य बाकी हैं और जल्द ही काम पूरा कर पुल को औपचारिक रूप से जनता के लिए खोला जाएगा।
अधिकारियों से उम्मीद की जा रही है कि पुल को पूरी सुरक्षा व्यवस्था, रोशनी और जरूरी संकेतों के साथ ही खोला जाएगा ताकि किसी दुर्घटना से बचा जा सके।
