• Mon. Oct 26th, 2026

लुधियाना: आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, नामी कॉलोनाइजर पर छापा

लुधियाना 02 सितंबर 2025 : आयकर विभाग ने आज सुबह महानगर के एक नामी कॉलोनाइजर के ठिकानों पर भारी फोर्स के साथ छापेमारी की। विभागीय सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई टैक्स चोरी और बेनामी संपत्ति से जुड़ी जांच के तहत की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, छापेमारी झंडू क्षेत्र के नामी प्रमोटर के निवास स्थान और कार्यालय परिसर में की जा रही है। फिलहाल जांच टीम मौके पर मौजूद है और महत्वपूर्ण दस्तावेजों की पड़ताल कर रही है।

सूत्रों का कहना है कि यह कार्रवाई सुबह से ही कई स्थानों पर एक साथ की जा रही है। अभी तक विभाग ने आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि यह बड़ी टैक्स चोरी के मामले से जुड़ा हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *