• Mon. Mar 30th, 2026

प्रॉपर्टी टैक्स भरने का आखिरी मौका : चूके तो देना पड़ सकता है भारी जुर्माना

लुधियाना 30 मार्च 2026 महानगर के 2 लाख से ज्यादा लोग रैगुलर प्रॉपर्टी टैक्स की रिटर्न नही भर रहे हैं। यह खुलासा नगर निगम के रिकार्ड से हुआ है जिसके मुताबिक 2013 में प्रॉपर्टी टैक्स लागू होने के समय करीब 3.90 लाख लोगों द्वारा रिटर्न दाखिल की गई थी लेकिन उनमें से काफी लोग रैगुलर प्रॉपर्टी टैक्स की रिटर्न नही भर रहे हैं जिसका सबूत यह है कि मौजूदा समय के दौरान नगर निगम के पास सिर्फ 1.80 लोगों द्वारा ही प्रॉपर्टी टैक्स की रिटर्न दाखिल की गई है।

इस तरह जिन लोगों ने अब तक प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं करवाया है, उनके पास सिर्फ एक दिन ही बचा है, क्योंकि 31 मार्च के बाद प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने पर जुर्माना दोगुना यानि कि 20 फीसदी हो जाएगा और साथ में 18 फीसदी ब्याज भी लगेगा।

यह अपनाया जाता है पैटर्न

-सितम्बर तक मौजूदा वित्तीय वर्ष का प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने पर मिलती है 10 फीसदी छूट।
-अक्तूबर से दिसम्बर तक देना पड़ता है पूरा प्रॉपर्टी टैक्स।
– जनवरी से 31 मार्च तक लगाता है 10 फीसदी जुर्माना।
– पिछले वित्तीय वर्ष के बकाया प्रॉपर्टी टैक्स पर लगता है 20 फीसदी जुर्माना व 18 फीसदी ब्याज।
पुलिस लाइंस के बकाया 4 करोड़ की वसूली के लिए नोटिस जारी

नगर निगम को प्रॉपर्टी टैक्स का रिवाइज्ड किया गया टारगेट 160 करोड़ पूरा करने के लिए भी काफी मशक्कत करनी पड़ रही है जिसके तहत मुलाजिमों को रिकवरी के लिए डोर-टू-डोर भेजने के अलावा छुटि्टयों के दौरान भी आफिस खुले रखने का फैसला किया गया है जिसके बावजूद 160 करोड़ के आंकड़ा से काफी पीछे चल रहे नगर निगम प्रशासन द्वारा सरकारी विभागों पर बकाया प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया गया है जिसके तहत पुलिस विभाग को नोटिस जारी किया गया है जिसमें पुलिस लाइंस के बकाया प्रॉपर्टी टैक्स के रूप में 4 करोड़ की डिमांड की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *