• Fri. Dec 5th, 2025

करनाल MC चुनाव: कांग्रेस का खाता नहीं खुला, BJP की रेणु बाला विजयी

करनाल 12 मार्च 2025 :  भारतीय जनता पार्टी की मेयर प्रत्याशी रेणु बाला गुप्ता ने कांग्रेस प्रत्याशी मनोज वधवा को कड़े मुकाबले में करीब 25 हजार वोटों से हरा दिया। जिससे रेणु बाला गुप्ता लगातार तीसरी बार करनाल की महापौर बन गई। भाजपा प्रत्याशी रेणु बाला गुप्ता को 18 राउंड में 83, 630 वोट मिले जबकि कांग्रेस प्रत्याशी मनोज वधवा को 58 हजार 271 वोट हासिल हुए। करनाल में कांग्रेस खता तक नहीं खोल पाई 

इस तरह भाजपा प्रत्याशी रेणु बाला गुप्ता ने कांग्रेस के मनोज वधवा को 25,359 वोट से हराया। तीसरे नंबर पर निर्दलीय प्रत्याशी मुकेश रघुवंशी रहे, जिन्हें 2327 वोट मिले। बता दे कि 2019 के मेयर चुनाव में भी भाजपा की रेणु बाला गुप्ता ने कांग्रेस समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी मनोज वधवा की धर्मपत्नी आशा वधवा को करीब 9 हजार से अधिक वोटों से सीधे मुकाबले में पराजित किया था।


भाजपा प्रत्याशी की जीत पर करनाल विधायक जगमोहन आंनद ने कहा कि विपक्ष ने करनाल निकाय चुनाव में जितना ज्यादा कीचड़ उछाला, जनता ने उतनी ताकत से कमल खिलाया। शहर की जनता ने भाजपा प्रत्याशी रेणु बाला गुप्ता को मेयर चुनकर स्पष्ट संदेश दे दिया कि चुनावी जनादेश भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार के पक्ष में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *