• Tue. Oct 27th, 2026

जींद: एक्शन मोड में विनेश फोगाट, अधिकारियों को जल्द काम निपटाने के आदेश

जींद 12 फरवरी 2025 : आज कल जींद से कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट एक्शन मोड़ में दिखाई दे रही है। वह इगराह गांव में पहुंची यहां विनेश फोगाट के सामने 300 मीटर का रास्ता नहीं बनने पर ग्रामीणों ने दुखड़ा रोया। समस्या सुनने के बाद तुरंत पीडब्ल्यूडी अधिकारी को फोन लगाया। विनेश ने अधिकारी से कहा कि 6 महीने से काम क्यों पेंडिंग है। जल्द से जल्द काम पूरा कराने की बात कही। 

गौरतलब है कि इगराह गांव में 300 मीटर का मेन रास्ता है, जहां थोड़ी सी बारिश होने पर पैदल निकलना मुश्किल हो जाता है।  विनेश फोगाट ने गांव के लोगों को आश्वासन दिया गया है कि जल्द गांव की समस्या को दूर किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *