• Wed. Mar 25th, 2026

जालंधर : कार जलाने के मामले में पीड़ित ने SHO पर पैसों की मांग का लगाया गंभीर आरोप

जालंधर 25 मार्च 2026 : शहर के थाना पतारा इलाके में खड़ी एक कार को शरारती तत्वों ने आग लगा दी। घटना को करीब 2 साल बीत चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

पीड़ित सुखजीत सिंह, जो गांव चांदपुर का रहने वाला है और खेती करता है, ने बताया कि 11-12 मई 2024 की रात उसकी ब्रेजा कार घर के आंगन में खड़ी थी। अचानक सायरन बजा तो परिवार के साथ बाहर आकर देखा कि कार में आग लगी हुई थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। सुखजीत सिंह ने गांव के ही दो लोगों पर शक जताया, लेकिन उनके खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

पीड़ित का आरोप है कि इंसाफ दिलाने की बजाय थाना पतारा के SHO ने उससे पैसे मांगे। उसके पास इस बात की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी मौजूद है। सुखजीत सिंह ने बताया कि वह कई बार पुलिस अधिकारियों से मिला, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इस मामले को लेकर उसने हाईकोर्ट में याचिका भी दायर की है। करीब 2 साल बाद भी इंसाफ न मिलने से परेशान होकर पीड़ित ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उच्च अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *