• Sat. May 30th, 2026

हरियाणा के इस जिले में आज इंटरनेट सेवा रहेगी बंद, सरकार ने जारी किए आदेश; जानें वजह

फरीदाहबाद 30 मई 2026 : हरियाणा सरकार के गृह विभाग ने फरीदाबाद के एनआईटी जोन में 30 मई यानी आज होने वाले तोड़फोड़ अभियान  से पहले मोबाइल इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से बंद करने का आदेश जारी किया है। सरकार ने यह फैसला खुफिया विभाग व फरीदाबाद के डिप्टी कमिश्नर के अनुरोध पर लिया है।
आदेशों के मुताबिक फरीदाबाद के एनआईटी (NIT) जोन में एक विशिष्ट दायरे के भीतर मोबाइल इंटरनेट, बल्क एसएमएस और डोंगल सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित करने का आदेश जारी किया है। 

सोशल मीडिया और मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स (जैसे व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर आदि) के माध्यम से भड़काऊ सामग्री और अफवाहों को फैलने से रोकने तथा भीड़ को इकट्ठा होने से रोकने के लिए यह सख्त कदम उठाया गया है।

सरकार ने यह प्रतिबंध पूरे फरीदाबाद में नहीं है, बल्कि एनआईटी जोन के एक निश्चित केंद्र (अक्षांश 28.39448 और देशांतर 77.28622) के केवल 1 किलोमीटर के दायरे में ही प्रभावी रहेगा। इंटरनेट बंद का यह आदेश 31 मई, 2026 तक ही लागू रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *