• Tue. Oct 27th, 2026

IndiGo Flight Update: आज आधी रात तक दिल्ली से सभी घरेलू उड़ानें रद्द

नई दिल्ली 05 दिसंबर 2025 : IndiGo के फ्लाइट ऑपरेशन में जारी अव्यवस्था शुक्रवार सुबह चौथे दिन भी गहराती दिखी। दिल्ली एयरपोर्ट ने X पर एक संक्षिप्त पोस्ट में बताया कि राजधानी दिल्ली से उड़ान भरने वाली IndiGo की सभी घरेलू फ्लाइट्स को आज आधी रात तक रद्द कर दिया गया है। हालांकि, इसी बीच डीजीसीए (DGCA) के सूत्रों ने NDTV को बताया कि उड़ानें सिर्फ दोपहर 3 बजे तक ही रद्द की गई हैं। दोनों ओर से आई विरोधाभासी जानकारी ने पहले से परेशान हजारों यात्रियों की चिंता और बढ़ा दी है।

चार दिनों से ऑपरेशनल संकट गहराया

पिछले चार दिनों से इंडिगो के संचालन में गंभीर व्यवधान देखने को मिल रहा है। गुरुवार को अकेले 500 से ज्यादा उड़ानें रद्द हुईं, जो एयरलाइन के इतिहास में एक दिन की सबसे ज्यादा रद्द उड़ानें हैं। प्रभावित शहरों में दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, पुणे और चेन्नई शामिल हैं। एयरलाइन ने माना है कि नए नियमों के तहत क्रू प्रबंधन (crew management) में गलती हुई, जिसके कारण पायलटों और क्रू की उपलब्धता कम पड़ गई। इसके अलावा सर्दी का मौसम और एयरपोर्ट कंजेशन ने भी हालात बिगाड़े।

क्रू ड्यूटी नियमों में अस्थायी राहत

इंडिगो ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय और DGCA को बताया है कि Night Duty का समय मध्यरात्रि–5 बजे से बदलकर मध्यरात्रि–6 बजे किया गया था, जिसे फिलहाल वापस लिया गया है। रात में दो लैंडिंग की सीमा, जिसे लागू किया गया था, उसे भी अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। 

आगे भी हो सकती हैं कैंसिलेशन

कंपनी ने चेतावनी दी है कि अगले 2–3 दिनों तक उड़ानें रद्द रह सकती हैं और 8 दिसंबर से उड़ानों की संख्या कम कर दी जाएगी ताकि शेड्यूल को स्थिर किया जा सके। इंडिगो के CEO पीटर एल्बर्स ने कर्मचारियों को संदेश में स्वीकार किया कि ऑपरेशन सामान्य करना आसान लक्ष्य नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *