तलवाड़ा 04 अक्टूबर 2026 : ब्लाक तलवाड़ा में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है ब्लॉक के गांव गांव बहि नंगल में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां आगामी 3 नवंबर को जिसकी शादी तय थी, उस युवती ने मंगेतर की प्रताड़ना से तंग आकर जहरीली दवा निगल ली। इलाज के दौरान जालंधर के एक अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के पिता के बयानों के आधार पर आरोपी मंगेतर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दिए बयानों में मृतका के पिता ध्यान सिंह (निवासी गांव बहि नंगल) ने बताया कि उनकी बेटी राधा रानी बीकॉम की पढ़ाई कर रही थी। उसकी मंगनी राजीव कुमार पुत्र जंग राम (निवासी मेरा जटा, थाना तलवाड़ा) के साथ हुई थी और दोनों का विवाह 3 नवंबर 2026 को होना तय हुआ था। शिकायतकर्ता के अनुसार, 30 सितम्बर 2026 को सुबह करीब 10 बजे राधा रानी ने कोई जहरीली दवा खा ली। जब उसकी माता बाजार से वापस लौटीं, तो रापा ने उन्हें बताया कि उसने जहरीली चीज खा ली है और उसे घबराहट हो रही है।
परिजनों ने तुरंत उसे मेडिसिटी अस्पताल मुकेरियां पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर 1 अक्टूबर 2026 को एनएचएस अस्पताल जालंधर में दाखिल करवाया गया। उपचार के दौरान 2 अक्तूबर 2026 को रापा रानी की मौत हो गई। घटना के बाद जब परिजनों ने मृतका के मोबाइल फोन की चैट की जांच की, तो सामने आया कि होने वाला दामाद राजीव कुमार उसे लगातार तंग और परेशान कर रहा था। इसी मानसिक प्रताड़ना से आहत होकर युवती ने यह खौफनाक कदम उठाया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मृतका के पिता ध्यान सिंह के बयानों पर कार्रवाई करते हुए आरोपी राजीव कुमार के खिलाफ बीएनएस की धारा 108 के तहत थाना तलवाड़ा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया गया तथा आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
