• Mon. Oct 26th, 2026

हरियाणा में बिना गाड़ी रूके कटेगा Toll Tax, नया तरीका लागू

सोनीपत 18 फरवरी 2025 : हरियाणा में जल्द ही एक ऐसा नया हाईवे शुरू होने वाला है। जिस पर बिना कर्मचारियों के ही टोल प्लाजा चलेगा और इस पर वाहन चालकों को गाड़ी भी धीमे करने की जरूरत नहीं पड़ेगी और वाहन चालकों का टोल ऑटोमैटिक ही कट जाएगा। 

दरअसल, अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 के सोनीपत स्पर पर ट्रायल खत्म होने के बाद NHAI ने टोल की दरें तय कर दी हैं। झिंझौली में यह ऑटोमैटिक टोल प्लाज बना हुआ है। यहां से आपको सोनीपत से होकर बवाना तक करीब 29 किलोमीटर तक का सफर करना होगा। इसके लिए  कार चालक को 65 रुपये का टोल देना होगा।


यहां पर Toll कलेक्शन की पूरी प्रक्रिया ऑटोमैटिक है और सेंसर की मदद से Fastag से अपने आप ही टोल कट जाएगा। फिलहाल, लोगों को जागरूक करने और सभी वाहनों पर Fastag सुनिश्चित करने के लिए एक-एक अस्थाई कैश लेन भी होगी। ताकि, वाहन चालकों को किसी तरह की परेशानी न हो। 

  
यह नया हाईवे शुरू होने के बाद सोनीपत से बवाना तक का सफर 20 मिनट में पूरा हो सकेगा। इसके अलावा IGI एयरपोर्ट का 70 KM का सफर एक घंटे से भी कम हो जाएगा। इससे दिल्ली-अमृतसर एनएच 44 पर भी ट्रैफिक का दबाव भी कम हो जाएगा। वहीं पंजाब, हरियाणा और बाहरी दिल्ली की कनेक्टिविटी भी सुगम होगी।NHAI के अधिकारियों का कहना है कि दिसंबर तक टोल शुल्क लेने का काम शुरू कर दिया जाएगा। किसी तरह की तकनीकी खामी होगी तो कंट्रोल रूम में मौजूद इंजीनियर तुरंत दूर करेंगे। इस टोल प्लाजा को पूरी तरह से ऑटोमेटिक तरीके से चलाने की प्लानिंग है।

इतना देना होगा Toll शुल्क

  • कार, जीप, वैन आदि हल्के वाहन  -65 रुपये
  • मिनी बस, हल्के व्यवसायिक वाहन  -105 रुपये
  • दो एक्सल के व्यवसायिक वाहन -225 रुपये
  • तीन एक्सल तक के वाहन -245 रुपये
  • तीन से छह एक्सल वाहन -350 रुपये
  • सात या इससे ज्यादा एक्सल -430 रुपये

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *