• Mon. Oct 26th, 2026

पंजाब बंद के दौरान विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर, यह परीक्षा स्थगित

पंजाब,29 दिसंबर : पंजाब के किसानों द्वारा 30 दिसंबर को पंजाब बंद के आह्वान को देखते हुए पंजाब यूनिवर्सिटी ने इस दिन होने वाली परीक्षा स्थगित कर दी है। अब यह परीक्षा 31 दिसंबर को होगी। बता दें कि यूनिवर्सिटी में एक हफ्ते में दूसरी बार परीक्षा स्थगित की गई है। इससे पहले 26 दिसंबर को नई शिक्षा नीति के तहत पेपर न पहुंचने के कारण बी.बी.ए. प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा स्थगित कर दी गई थी।

परीक्षा कंट्रोलर ने शनिवार दोपहर को 30 दिसंबर की परीक्षा रद्द कर 31 दिसंबर को परीक्षा लेने की अधिसूचना जारी कर दी। यह फैसला इसलिए लिया गया है ताकि कोई भी छात्र परीक्षा से वंचित न रह जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *