• Tue. Oct 27th, 2026

प्रॉपर्टी टैक्स न देने वालों के लिए जरूरी खबर

जालंधर 11 फरवरी 2025 : नगर निगम की टीम ने बकाया प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए मॉडल टाऊन और पी.पी.आर. मॉल में 4 प्रॉपर्टी सील की। सुपरिंटैंडैंट महीप सरीन, राजीव ऋषि, भुपिंदर सिंह बड़िंग और इंस्पैक्टर सिकंदर गिल ने मौके पर सील कार्रवाई को अंजाम दिया।

अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान ज्वाइंट कमिश्नर डा. सुमनदीप कौर के आदेशों के तहत चलाया जा रहा है और आगे भी इसी प्रकार जारी रहेगा। जिन प्रॉपर्टी मालिकों ने अब तक बकाया टैक्स नहीं चुकाया है, उनकी सूची तैयार कर ली गई है और जल्द ही अन्य डिफॉल्टरों के खिलाफ भी सख्त कदम उठाए जाएंगे। अधिकारियों ने बताया कि समय-समय पर बकाया टैक्स चुकाने के लिए नोटिस भेजे जाते रहे हैं, लेकिन निर्धारित समय तक भुगतान न करने वालों पर अब सीलिंग की कार्रवाई की जा रही है।

नगर निगम कमिश्नर गौतम जैन ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे समय पर अपने टैक्स का भुगतान करें, ताकि निगम को सख्त कदम उठाने की जरूरत न पड़े। उन्होंने कहा कि निगम की आय में वृद्धि होने से शहर में आधारभूत सुविधाओं के विकास कार्यों को तेज गति से किया जा सकता है। ऐसे में शहरवासियों को चाहिए कि वे अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए जल्द से जल्द टैक्स की अदायगी करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *