• Mon. Oct 26th, 2026

पंजाब के बिजली उपभोक्ताओं के लिए अहम खबर: अब बिजली बिल से जुड़ा नया अपडेट

लुधियाना 30 सितंबर 2025 : कम्प्यूटर युग में पंजाब स्टेट पावर कार्पोरेशन का सिस्टम भी अत्याधुनिक तकनीक से लैस हो गया है। जानकारी के मुताबिक पंजाब भर में पावर काम विभाग से संबंधित उपभोक्ताओं के बिजली बिल विभागीय कर्मचारियों द्वारा मैन्युअल बनाने की जगह पर अब ए.आई. स्कैनिंग ऐप के जरिए जारी करने की शुरूआत कर दी गई है।

पंजाब सरकार और पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन द्वारा बिजली के बिल बनाते समय यूनिट कम ज्यादा करने वाले भ्रष्ट और रिश्वतखोर कर्मचारियों पर लगाम कसने के लिए यह नीति अपनाई गई है। इसमें जहां पावर कॉम के अधिकतर रिश्वतखोर मीटर रीडर उपभोक्ताओ के साथ सैटिंग कर उनके बिजली बिल बनाने के दौरान बड़ी हेराफेरी कर अपनी जेबें गर्म करते रहे हैं। वही इस सारे घोटाले में पावर कॉम विभाग को बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *