• Fri. Dec 5th, 2025

चंडीगढ़ PGI में मरीजों के लिए महत्वपूर्ण सूचना

चंडीगढ़ 13 अगस्त 2024 : पी.जी.आई. में एक बार फिर हड़ताल के कारण मरीजों को इलाज के बगैर लौटना पड़ रहा है। दरअसल,  कोलकाता में एक मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर से रेप और हत्या मामले के विरोध में देशभर के डॉक्टरों द्वारा हड़ताल की जा रही है। इसके तहत चंडीगढ़ पी.जी.आई. डॉक्टर भी हड़ताल पर हैं। डॉक्टरों द्वारा पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए सी.बी.आई. जांच की मांग की जा रही है।

गत दिवस भी इस मांग को लेकर डॉक्टर कई घंटे कैंपस में धरना देते रहे।  उन्होंने रेजीडेंट डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए सख्त कानून बनाने की भी मांग की ताकि भविष्य में ऐसी दुखद घटनाएं न हों। इससे दूर-दूर से पी.जी.आई. में आने वाले मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि ओ. पी. डी. में  नए कार्ड का निर्माण बंद कर दिया गया है और आपात स्थिति के साथ-साथ अन्य सेवाओं की गति भी धीमी है।

बताया जा रहा है कि अगर ओ. पी.डी. में कोई पुराना मरीज फॉलोअप के लिए आता है तो उसे वरिष्ठ डॉक्टर और कंसल्टेंट देखेंगे। इसलिए जो लोग पी.जी.आई. में आ रहे हैं, उन्हें ध्यान देने की जरूरत है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *