• Sun. Aug 16th, 2026

जालंधर में घने कोहरे का कहर: देर रात हुआ भीषण सड़क हादसा

जालंधर 18 जनवरी 2026 जालंधर के राधा स्वामी सत्संग घर के पास, दानिशमंदा रोड पर घने कोहरे के चलते एक कार सड़क पर पड़े मिट्टी के गड्ढे में पलट गई। सौभाग्य से, कार में सवार लोगों को इस हादसे में कोई गंभीर चोट नहीं आई।

जानकारी के अनुसार, इस सड़क पर काफी समय से निर्माण कार्य चल रहा है। घने कोहरे के कारण कार चालक गड्ढे को समय रहते नहीं देख सका, जिससे यह हादसा हुआ। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की स्थिति और दृश्यता पर ध्यान देने की जरूरत है ताकि भविष्य में ऐसे हादसे न हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *