• Wed. Apr 1st, 2026

हरियाणा मौसम अलर्ट : बारिश-ओलावृष्टि से किसानों पर मार, आज भी बिगड़े रहेंगे हालात

हरियाणा 01 अप्रैल 2026 : हरियाणा में मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण बीते दिन पूरे हरियाणा में बारिश हुई। वहीं हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, रेवाड़ी, भिवानी और महेंद्रगढ़ में बारिश के साथ ओले गिरे।

ओलावृष्टि के कारण तो कई इलाकों में जमीन पर सफेद चादर बिछ गई, जिससे तापमान में गिरावट आई। आज भी कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि दो दिन बाद 3 और 4 अप्रैल को फिर मौसम बदलेगा और गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

बारिश व ओलावृष्टि से किसानों को नुकसान

इस बेमौसम मार से गेहूं, सरसों, चना और सब्जियों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। कटाई के नजदीक खड़ी गेहूं की बाली ओलों के कारण टूट गई है, जबकि सरसों की फलियां झड़ गई हैं। सब्जियों की बेलें और फूल नष्ट होने से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा में सबसे कम न्यूनतम तापमान करनाल में 14.9°C रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से काफी कम है। करनाल के इंद्री और अन्य क्षेत्रों में भी पारा 15°C के आसपास बना रहा। हिसार और नारनौल जैसे क्षेत्रों में रात का तापमान 16°C से 17.1°C के बीच रहा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *