• Tue. Oct 27th, 2026

हरियाणा: दहेज नहीं, इस अनोखी चीज से विदा हुई बारात

हिसार 22 मार्च : पहले शादियों में यह खबरें आती थी कि शादी में इतना दहेज दिया गया। अब यह प्रथा धीरे-धीरे खत्म हो रही है। अब हरियाणा के हिसार जिले में शादी हुई जिसकी हर जगह तारीफ हो रही है। इस शादी में लड़की वालों ने लड़के वालों को विदाई के समय दहेज की जगह गुलाब के फूल दिए। गुलाब के फूल लेकर बारात की विदाई हुई। 

बता दें कि हिसार में आम आदमी पार्टी के नेता के बेटे का रिश्ता गांव खेड़ी बर्की के कोहर सिंह गैदर की बेटी से तय हुआ था। वह बिना दहेज बहू लेकर आए। दूल्हा विकास पेशे से सीए हैं। दूल्हे के पिता ने समाज से अपील की है कि सभी को अपने बच्चों की शादी बिना दहेज के ही करनी चाहिए। इस प्रथा को खत्म कर देना चाहिए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *