• Wed. Apr 15th, 2026

गुजरात राजनीति : एक ही नेता को तीन पार्टियों से टिकट, बी-फॉर्म से सस्पेंस खत्म

15 अप्रैल 2026 : चुनावी सरगर्मी के बीच दाहोद जिले में एक अनोखा राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला, जहां एक ही उम्मीदवार को भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी—तीनों ने टिकट दिया।

यह उम्मीदवार भारत सिंह वखाला हैं, जिन्हें तीनों प्रमुख दलों ने अलग-अलग स्तर पर प्रत्याशी बनाया था। इससे राजनीतिक हलकों में भारी हैरानी फैल गई। बाद में स्थिति साफ हुई और वखाला ने अंततः भाजपा का बी-फॉर्म लेकर पिपेरो जिला पंचायत सीट से चुनाव लड़ने का फैसला किया।

वखाला पिछले दो दशकों से राजनीति में सक्रिय हैं और पहले कांग्रेस व आप से भी चुनाव लड़ चुके हैं। उन्होंने कहा कि वे विकास की राजनीति को आगे बढ़ाने के लिए भाजपा में शामिल हुए हैं।

उनके भाजपा में आने के बाद कई सीटों पर समीकरण बदल गए और पार्टी को स्थानीय स्तर पर बड़ा फायदा मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *