• Sun. Jul 19th, 2026

मोहाली में खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर, जल्द मिलेगा एथलेटिक्स सिंथेटिक ट्रैक; काम अंतिम चरण में पहुंचा

मोहाली 19 जुलाई 2026 : खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है। सेक्टर-78 के स्पोर्ट्स काॅम्प्लेक्स में 8 लेन वाले एथलेटिक्स सिंथेटिक ट्रैक जल्द मिल जाएगा। 9 करोड़ की लागत से बनाए जा रहे 400 मीटर के इस ट्रैक का काम अंतिम चरण में पहुंच चुका है। खिलाड़ी यहां प्रैक्टिस कर अपने प्रदर्शन को निखार सकेंगे। अभी खिलाड़ियों चंडीगढ़ या किसी अन्य स्थान पर जाकर प्रैक्टिस कर रहे हैं।

मुख्य ट्रैक के अलावा खिलाड़ियों की प्रैक्टिस के लिए ग्राउंड में एरिया बनाया जा रहा है। ट्रैक पर कई परतों में रबड़ के गोल चिप्स एक विशेष पेंट के साथ कर्मचारी चिपका रहे हैं। इस ट्रैक को 2025 के अंत तक तैयार किया जाना था, लेकिन अब काम अंतिम चरण में पहुंच चुका है।

सिंथेटिक ट्रैक पर अभी पेंट डाल कर उस पर रबड़ के गोल आकार के चिप्स डाले जा रहे हैं और उसे परत दर परत जोड़ा जा रहा है। जिला खेल अधिकारी रूपेश कुमार ने बताया कि उम्मीद है दो महीने तक ट्रैक बनकर तैयार हो जाएगा। इससे जिले के खिलाड़ियों को बहुत प्रकार की सुविधाएं मिलेंगी और वे बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed