पंजाब 26 जून 2026 : सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए अहम खबर है। जालंधर सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, 24 कैरेट सोने का भाव 1,45,000 रुपये और 22 कैरेट सोने का भाव 1,34,850 रुपये पहुंच गया है।
वहीं, चांदी की कीमत बढ़कर 2,30,000 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है। सर्राफा कारोबारियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी और घरेलू मांग के चलते सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। ऐसे में खरीदारी करने से पहले ताजा भाव की जानकारी जरूर ले लें।
बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में लगातार गिरावट आ रही है। शुक्रवार को भी सोने के भाव टूटे हैं, जिससे यह लगातार चौथे हफ्ते नुकसान की ओर बढ़ता दिख रहा है। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, इस गिरावट की सबसे बड़ी वजह अमेरिकी डॉलर की मजबूती और अमेरिका में ब्याज दरों में बढ़ोतरी की उम्मीदों ने सोने की कीमतों पर दबाव बढ़ा दिया है। शुक्रवार सुबह स्पॉट गोल्ड करीब 4,022.95 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा, जबकि अगस्त डिलीवरी वाला अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर करीब 4,038.10 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। पूरे सप्ताह की बात करें तो सोने की कीमतों में करीब 3.4 फीसदी की गिरावट दर्ज होने की संभावना है।
