• Thu. Apr 23rd, 2026

गुरुवार को सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट, जानें आज के ताज़ा रेट

पंजाब 23 अप्रैल 2026 : सोना-चांदी के दामों में आज गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार को जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत घटकर 155,250 रुपये रह गई, जो बुधवार को 156,500 रुपए थी। वहीं 22 कैरेट सोना आज 1,44,380 रुपए पर पहुंच गया, जो कल 1,45,550 रुपए था। चांदी की कीमतों में भी कमी देखने को मिली है। आज चांदी 2,51,800 रुपए प्रति किलो पर बिक रही है, जबकि बुधवार को इसका भाव 2,57,400 रुपए प्रति किलो था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्या है रेट
Comex पर सोना 4,759.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,753 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 26.70 डॉलर की गिरावट के साथ 4,726.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 77.84 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 77.96 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 1.02 डॉलर की गिरावट के साथ 76.94 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *